बिहार : लॉकडाउन ढील, 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें, नीतीश ने ट्वीट कर दी जानकारी

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से खुद प्रतिबंधों में और ढील की घोषणा करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा, कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई। अगले 1 सप्ताह तक अर्थात 16 जून से 22 जून तक प्रतिबंधों में ढील देते हुए अब सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय 5 बजे अपराह्न् तक, दुकानें एवं प्रतिष्ठान शाम छह बजे तक खुली रहेगी। रात्रि कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

लॉकडाउन की विस्तृत समीक्षा के बाद नीतीश कुमार ने यह घोषणा की है।उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए राज्य में पांच मई से लॉकडाउन लगाया गया था, जिसके आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद समय-समय पर इसे विस्तारित किया जाता रहा।राज्य में आठ जून को लॉकडाउन समाप्ति के बाद अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है हालांकि रात्रि में कर्फ्यू लगाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.