श्रीलंका दौरे : शिखर संभालेंगे कप्तानी , भुवनेश्वर उपकप्तान

मुंबई।  शिखर धवन आगामी श्रीलंका दौरे में भारत की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी संभालेंगे जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान होंगे। भारत की टेस्ट टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इस समय इंग्लैंड में है इसलिए नए खिलाड़ियों को आजमाने का यह अच्छा मौका था।

भारत को श्रीलंका के सीमित ओवरों के इस दौरे में तीन वनडे और तीन टी 20 मैच खेलने हैं। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख एवं पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ मुख्य कोच के तौर पर भारत ए टीम के साथ जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएंगे। टीम के कोंचिंग स्टाफ में भी उनके एनसीए के साथी सदस्य शामिल होंगे। देवदत्त पडिकल, रुतुराज गायकवाड़, नीतीश राणा और चेतन सकारिया को आईपीएल 14 में उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम में चुना गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.