मुंबई में मकान ढहने से 11 की मौत, सात घायल

मुंबई । मुंबई के मलवनी इलाके में तीन मंजिला इमारत की दो मंजिलों के एक मंजिला मकान पर गिरने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।

बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, घटना बीती रात मालवणी गेट नंबर आठ पर हुई, जब एक आवासीय इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल का एक हिस्सा बगल की एक झोपड़ी पर गिर गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये।

सूत्रों से मिली ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बचाव अभियान चलाया जा रहा है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर में बुधवार को भारी मानसूनी बारिश हुई थी और संभवत: इसी वजह से यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.