After Header-1

13 जुलाई से शुरू होगी भारत और श्रीलंका सीरीज

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच जुलाई में वनडे और टी20 सीरीज होनी है। बीसीसीआई की ओर से अब तक सीरीज का कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। लेकिन ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर ने सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

उसके मुताबिक सीरीज की शुरुआत 13 जुलाई से होगी जबकि अंतिम मैच 25 जुलाई को होगा। भारतीय टीम को अगले महीने 18 से 22 जून को इंग्लैंड के साउथैंप्टम में न्यूजीलैंड के खिलाफ आइसीसी के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया श्रीलंका का दौरे पर जाएगी जहां उसे तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज में खेलना है।

जानकारी के मुताबिक भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज 13 जुलाई को शुरू होगी और 27 को खत्म हो जाएगी। खबरों की माने तो भारतीय टीम श्रीलंका दौरे के लिए 5 जुलाई को रवाना होगी।

इसके बाद टीम के खिलाड़ियों को हफ्ते भर के क्वारंटाइन में रहना होगा। इसे दो भाग में बांटा जाएगा पहले तीन दिन हार्ड क्वारंटाइन होंगे जिसमें खिलाड़ियों को होटल के कमरे में बंद रहना होगा। इसके बाद के चार दिन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करने की इजाजत होगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.