After Header-1

दिल्ली में आगे भी जारी रहेगा लॉकडाउन,ऑड-ईवन नियम के तहत खुलेंगी दुकानें

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि दिल्ली में सोमवार के आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायत दी जा रही है। बाज़ार, मॉल को ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जा रहा है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब 400 के करीब केस आ रहे हैं और 0.5 प्रतिशत ही संक्रमण दर बची है।आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायतें दी जा रही हैं।सभी बाजार और मॉल ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी। सुबह 10 बजे से शाम 8.00 बजे तक दुकानें अपने नंबरों के हिसाब से खुलेंगी।

50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चलेगी दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चलेगी। दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए के अफसर 100 प्रतिशत और उसके नीचे वाले 50 प्रतिशत ही काम करेंगे।निजी दफ्तर 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे। स्टैंड अलोन शॉप औ इसेंशियल सर्विस की दुकानें रोजाना खुलेंगी।हमारी जिम्मेदारी है कि हम थर्ड वेव की पूरी तैयारी करें। कल मैंने दो बैठकें तीसरी लहर को लेकर की जो लगभग 6 घंटे तक चलीं। इनमें अधिकारी, विशेषज्ञ आदि सब रहे।हमें अब एक्सपर्ट की राय के अनुसार 37000 की पीक के लिए तैयारी करनी है। ऐसा नहीं है कि अब पीक नहीं आएगी, लेकिन अगर हम इस बेस के साथ तैयार हो गए तो मामले बढ़ने पर हम और तैयारी कर सकेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.