देहरादून । टिहरी जनपद के सुरकंडा और पौड़ी गढ़वाल के लैंस डाउन में जल्द ही डाप्लर राडार स्थापित किया जाएगा। शुक्रवार को आपदा प्रबंधन के सचिव एसए मुरूगेशन ने समीक्षा बैठक के बाद इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मुक्तेश्वर में डाप्लर राडार स्थापित हो चुका है और बढिय़ा तरीके से काम कर रहा है। वहां से लगातार मौसम संबंधी डाटा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सुरकंडा और लैंस डाउन में डाप्लर राडार स्थापित हो जाने से मौसम संबंधी डाटा मिलना शुरू हो जाएगा। इससे मौसम संबंधी पूर्वानुमान लगाना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डाप्लर राडार के उपकरणों को जल्दी ही एयर लिफ्टिंग किया जाएगा। इस दिशा में जरूरी कदम उठाने के आदेश दे दिए गए हैं।
यह भी पढ़े-आपदा प्रबन्धन सचिव ने किया विभिन्न समाचार एजेंसियों के प्रतिनिधियों से संवाद