After Header-1

देश में कोरोना के नए मामलों में कमी के संकेत

नयी दिल्ली:  देश में अब तक कुल 2,61,79,085 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं और पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 2,31,456 लोग ठीक हुए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 1.32 लाख दैनिक नये मामले सामने आए हैं और नये मामलों में कमी के संकेत मिल रहे हैं तथा सक्रिय मामले और घटकर 20 लाख से कम से हो गए हैं और इस समय इनकी संख्या 17,93,645 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार लगातार 20वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा है और कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 92.48 प्रतिशत हो गया है तथा साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 8.21 प्रतिशत है। इसके अलावा दैनिक पॉजिटिविटी रेट कम होकर 6.57 प्रतिशत है जो लगातार नौवें दिन 10 प्रतिशत से कम दर्ज किया गया है।

देश में कोरोना जांच की क्षमता में काफी वृद्धि हुई है और अब तक कुल 35 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक लोगों को टीके की 21.85 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं।

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 23 करोड़ से अधिक खुराक (23,35,86,960) मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है। इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 21,71,44,022 डोज(अपव्यय सहित) है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निशुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। भारत सरकार राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को टीकों की सीधी खरीद की सुविधा भी प्रदान कर रही है। जांच, बीमारी का पता लगाने, उपचार और कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ-साथ महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए टीकाकरण भारत सरकार की व्यापक रणनीति का एक अभिन्न स्तंभ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.