झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की केंद्र से देश में मुफ्त टीकाकरण की मांग 

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को वीडियो जारी कर केंद्र सरकार से पूरे देश में मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का आग्रह किया है।  गुप्ता ने  बताया कि जब केंद्र सरकार ने बजट में 35 हजार करोड़ रुपए खर्च करने के लिए आवंटित किया था तो फिर आज क्यों तीन तरह के टैरिफ लाये गए हैं।

उन्होंने कहा कि बजट भाषण में वित्त मंत्री के मुफ्त वैक्सीन के नाम पर भाजपा नेताओं ने पांच राज्यों के चुनाव में मुफ्त वैक्सीन देने का चुनावी नारा बुलंद किया और जब देने की बारी आई तो केंद्र सरकार के लिए अलग, राज्य सरकार के लिए अलग और प्राइवेट संस्थाओं के लिए अलग टैरिफ लागू कर दिए।

गौरतलब है कि गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर पूरे देश में वैक्सीन के तीन टैरिफ का विरोध किया था। उन्होंने लिखा था कि झारखंड जैसे राज्य पर केंद्र सरकार को विशेष ध्यान देते हुए मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराना चाहिए था। इसके जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि उनके बातों को संज्ञान में लिया गया है और जल्द सरकार इस पर निर्णय लेते हुए सूचित करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.