उत्तराखंड : भाजपा विधायक ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

नैनीताल। उधमंसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और उन्हें लोकतंत्र का हत्यारा करार दिया। ठुकराल के साथ उनके समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

प्रदर्शनकारियों की ओर से सुश्री बनर्जी के खिलाफ पहले जमकर नारेबाजी की गयी। इस मौके पर विधायक ठुकराल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री राष्ट्र विरोधी तत्वों को बंगलादेश में पनाह देकर हिंदुओं का कत्लेआम करा रही है।

इससे हिन्दुस्तान गुलामी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सुश्री बनर्जी ने प्रदेश में अराजकता का तांडव मचाया हुआ है। वर्ग विशेष के वोटों की खातिर हिन्दुओं, भाजपा एवं आरएसएस के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। सब उनके इशारे पर हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सुश्री बनर्जी बदले की भावना से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने और पूर्ण बहुमत से सत्ता में आने के बाद सुश्री बनर्जी को राज्य में अमन चैन कायम करने के लिये काम करना चाहिए था लेकिन दुर्भाग्य से जो नहीं हो पाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.