हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, जंगल में चारा पत्ती लेने गये थे शिवदत्त जोशी

कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज के तहत सिगड़ी स्रोत में मंगलवार को हाथी द्वारा बुजुर्ग पर हमला कर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग जंगल में चारा-पत्ती लेने गये थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची पर तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।
घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की बतायी जा रही है। यहां कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में वार्ड नंबर 36 के अंतर्गत जयदेवपुर निवासी शिवदत्त जोशी अन्य दिनों की तरह गांव से सटे लालढांग रेंज के जंगल में चारा-पत्ती लेने गये थे। इसी दौरान जंगल में हाथी ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया।
शिवदत्त जोशी के साथ मौजूद गांव के अन्य लोग मौके से जान बचाकर भागे व घटना की के बारे में चिलरखाल वन चौकी पर दी।  जिसके बाद वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप उनियाल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। जब तक टीम मौके पर पहुंची, हाथी मौके से जंगल की ओर चला गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.