मोदी के मार्गदर्शन में जागा देश का आत्मविश्वास: जे पी नड्डा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार के सात साल पूरा होने पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दावा किया कि देश का आत्मविश्वास जागा बल्कि गांव के गरीबों ओर वंचितों को पहली बार एहसास हुआ कि केंद्र में उनकी अपनी सरकार है। नड्डा ने  ट्वीट कर प्रधानमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं । नड्डाने कहा कि भाजपा आज के दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाएगी और इस दौरान उसके कार्यकर्ता एक लाख गांवों में सेवा कार्य करेंगे। उन्होंने कहा,  मोदी के नेतृत्व में देशवासियों ने चुनौतियों का डटकर सामना किया।

उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र, संगठन व सभी से जरूरतमंदों की मदद करने के प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा ने ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र को आत्मसात किया और संकट काल में करोड़ों लोगों तक मदद पहुंचाई।
उल्लेखनीय है कि 23 मई 2019 में लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। भाजपा ने 303 सीटें जीतकर जनादेश हासिल किया और नरेंद्र मोदी ने 30 मई को लगातार दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.