उत्तराखंड में फटा बादलः पौड़ी-श्रीनगर यातायात पूरी तरह बाधित

देहरादून ।उत्तराखंड के कई इलाकों हुई भारी बारिश ने कहर बरपाया। श्रीनगर रोड पर बैंग्वाड़ी गांव में बादल फट गया। बादल फटने  से पौड़ी-श्रीनगर रोड पर यातायात भी पूरी तरह बाधित हो गया है। बादल फटने से खेतों को काफी नुकसान हुआ है।

गांव के संपर्क मार्ग बुरी तरह मलबे से पटा हुआ है। मलबे से तीन मवेशियों को निकाल दिया गया है। मानव व पशु हानि नही हुई है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दो दुपहिया वाहन लापता हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम राहत-बचाव कार्य में लगी हुई है। पोड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर आए मलबे को हटाने का कार्य शुरु कर दिया गया है। गनीमत यह रही कि जिस स्थान पर बादल फटा वह बैंग्वाड़ी गांव से कुछ हटकर था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.