After Header-1

Yaas Cyclone: कमजोर हुआ ‘यास’ बिहार और झारखंड की ओर बढ़ा

नयी दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण चक्रवाती तूफान ‘यास’ बंगाल  और ओडिशा में तबाही मचाने के बाद अब झारखंड और बिहार की ओर बढ़ रहा है।  बुधवार रात एक बजे पश्चिमी सिंहभूम से झारखंड में प्रवेश किया। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

तूफान का असर अभी भी राज्‍य में देखा जा रहा है कि झारखंड के 21 जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। दक्षिण झारखंड और इसके आस-पास 22.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 85.5 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास जमशेदपुर से लगभग 70 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और रांची से 70 किमी दक्षिण दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है। ‘यास’ के उत्तर की ओर लगातार बढ़ने और अगले छह घंटों के दौरान ‘दबाव’ के तहत कमजोर पड़ने की संभावना है।

दीवार गिरने से एक मासूम समेत दो लोगों की मौत

चक्रवाती तूफान यास के वजह से  झारखंड के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटो से बारिश हो रही है। बारिश के वजह से धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 5 स्थित बांग्ला स्कूल के पास एक घर की दीवार गिर गई, जिसमें दबने से एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.