राहुल गांधी की पीएम को चिट्ठी, लक्षद्वीप मामले में हस्तक्षेप करने की अपील

नयी दिल्ली। लक्षद्वीप के एडमिनिस्ट्रेटर प्रफुल्ल खोड़ा पटेल के फैसलों को लेकर  विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है।राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने कहा है कि लक्षद्वीप प्रशासक जन विरोधी फैसले ले रहे हैं जिनका जबरदस्त विरोध हो रहा है इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

श्री गांधी ने पत्र में कहा है कि लक्षदीप के प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल लगातार ऐसे कदम उठा रहे हैं जिनसे लक्षद्वीप की सुंदरता और संस्कृतियों के अनूठे संगम को नुकसान पहुंच रहा है। लोग इस विरासत को बचने के लिए आंदोलन कर रहे हैं और उनका कहना है कि प्रशासक निर्वाचित प्रतिनिधियों और जनता से परामर्श किए बिना एकतरफा निर्णय लेकर व्यापक बदलाव कर रहे है। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप के लोग इन प्रस्तावों को मनमानी बताकर इनका विरोध कर रहे हैं।

गांधी ने कहा कि पंचायत विनियमन के मसौदे में दो से अधिक बच्चों वाले सदस्यों को अयोग्य घोषित करने का प्रावधान है जो स्पष्ट तौर पर अलोकतांत्रिक कदम है। इसके अलावा बदलावके कई ऐसे प्रस्ताव हैं जो स्थानीय समुदाय के सांस्कृतिक और धार्मिक ताने-बाने पर हमला है इसलिए श्री मोदी को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.