IPLयूएई में होगा बचा हुए मैच,10 अक्टूबर को फाइनल

नयी दिल्ली: कोरोना के कारण भारत में चल रहे IPL के 14वें सीजन पर ब्रेक लग गया था। दुनिया में क्रिकेट का सबसे प्रसिद्ध टी 20 लीग का 14 वां संस्करण एक बार फिर से शुरू हो सकता है।

हालांकि इसको लेकर अब तक आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि 29 मई को बीसीसीआई की होने वाली अहम बैठक में इसको लेकर फैसला किया जा सकता है।
सूत्र ने दावा किया है कि आईपीएल का 14वां सीजन एक बार फिर से 19 या 20 सितंबर से शुरू हो सकता है। आईपीएल के बचे हुए 31 मैचों का आयोजन यूएई में होगा। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि बीसीसीआई फिलहाल अलग-अलग देशों के क्रिकेट बोर्ड और आईपीएल की फ्रेंचाइजी से भी बात कर रहा है। यह भी किया जा रहा है कि आईपीएल का फाइनल मुकाबला 10 अक्टूबर को खेला जा सकता है। बचे हुए 31 मैच 21 दिनों के अंदर खेला जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.