After Header-1

‘हंगामा 2’ ओटीटी पर होगी रिलीज, दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी फिल्म

मुंबई। फिल्म ‘हंगामा 2’ पहले थिएटर में रिलीज होने वाली थी लेकीन अब ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने देश में चल रही महामारी की स्थिति के कारण डिजिटल मार्ग अपनाने का फैसला किया है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी परेश रावल , मीजान, और प्रणिता सुभाष हैं।

शिल्पा शेट्टी और परेश रावल की ‘हंगामा 2 की जब से घोषणा की गई है, तब से दर्शक फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म निमर्ता रतन जैन ने कहा, ‘हंगामा 2’ एक हल्की-फुल्की फिल्म है,इस फिल्म का मजा हर आयु के लोग ले सकते है।

हमें लगता है कि यह दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी और इस कठिन समय में कुछ उत्साह लाएगी। हम फिल्म को डिजिटल पर ही रिलीज करने वाले हैं। ‘हंगामा 2’ को हमने बहुत ही प्यार और मेहनत से बनाई है। ऐसे में हमको पूरा विश्वास है कि हमारी फिल्म लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी। फिल्म में आशुतोष राणा, मनोज जोशी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और टीकू तलसानिया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.