सरिया फैक्ट्री में गैस सिलेंडर फटा, 9 मजदूर जख्मी

पटना : नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर में सरिया फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 9 मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। नीलकमल सरिया फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में एक मजदूर की स्थिति चिंताजनक है। सभी  घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया  है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस फैक्ट्री पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि नीलकमल सरिया फैक्ट्री में लोहा गलाने के दौरान अचानक से स्क्रैप में रखा एक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया, जिसकी चपेट में आने से 9 मजदूर घायल हो गए। सिलेंडर फटने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया गया।

घायल मजदूर के परिजन ने बताया कि फैक्ट्री में मजदूर लोहा गला रहे थे, लोहा गलाने के दौरान ही स्क्रैप में रखा एक सिलेंडर अचानक से ब्लास्ट कर गया, जिसकी चपेट में आने से 9 मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों में चार मजदूर छपरा जिले के निवासी बताए जाते हैं, जिनका अगम कुआं स्थित स्टार हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है वहीं 5 घायल मजदूरों को अगमकुआं स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.