नेपाल में भंग हुई संसद,नवंबर में होंगे आम चुनाव

काठमांडू। नेपाल में जारी राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स को भंग कर दोबारा चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। 12 एवं 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा भी कर दी।

राष्ट्रपति की ओर से तय डेडलाइन की अवधि समाप्त होने तक शुक्रवार तक ना तो कार्यवाहक प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और ना ही विपक्ष के नेता शेर बहादुर देउबा नयी सरकार के गठन का दावा ही पेश कर सके। ओली ने मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलायी तथा संसद भंग करने की सिफारिश कर दी।

गौरतलब है कि यह दूसरी बार है जब ओली की सिफारिश पर राष्ट्रपति श्रीमती भंडारी ने संसद भंग की है। इससे पहले फरवरी 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने संसद को भंग करने के कदम को रद्द कर दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.