After Header-1

कोरोना पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 46 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ की बैठक

300×250 ADS-1

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की स्थिति पर देश के 46 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बैठक । बैठक में कर्नाटक, बिहार, असम, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के जिलाधिकारी शामिल हुए।

मोदी ने जिला अधिकारियों से कहा कोविड से लड़ाई में आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आपको लगता है कि नीति में सुधार की जरूरत है तो निस्संकोच अपनी राय साझा करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थानीय स्तर पर निषिद्ध क्षेत्र बनाने, अधिकाधिक जांच करने तथा जनता तक सही एवं पूर्ण जानकारी पहुंचाने के महत्व पर जोर दिया।

300×600 ADS-2

प्रधानमंत्री मोदी कहा कोविड-19 की दूसरी लहर में हमें ग्रामीण, दूर दराज के क्षेत्रों की ओर बहुत ध्यान देना होगा।  मोदी ने जिलाधिकारियों को टेस्टिंग, ट्रैकिंग, कंटेनमेंट और वैक्सिनेशन का मंत्र दिया है।  साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना से जंग में फील्ड कमांडर बताया है।

पीएम ने कहा  की देश के ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे कोरोना वायरस की दस्तक को लेकर एक्सपर्ट्स चिंतित हैं। कोरोना की इस दूसरी वेव में, अभी ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में हमें बहुत ध्यान देना है।  कोविड के अलावा आपको अपने जिले के हर एक नागरिक की ‘ईज ऑफ लिविंग’ का भी ध्यान रखना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.