अब पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के लिए शुरू हुआ अभियान

पटना : पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के लिए सोशल मीडिया में अब जमकर
अभियान चल रहा है । राजनीतिक गलियारो में भी यह अभियान दो-तीन महीनों से चल
रहा है। आनंद मोहन की रिहाई में एक दिन बच गए हैं।
रिहाई को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान की भरमार लग गई है। समर्थकों ने पोस्ट
कर तुरंत रिहाई की मांग की है। आनंद मोहन की सजा 17 मई को पूरी हो जाएगी, पर
कोरोना की वजह से उन्हें जेल से बाहर आने में कुछ वक्त लग सकता है।
आनंद मोहन की रिहाई को लेकर सोशल मीडिया पर रिलीज आनंद मोहन, जस्टिस फॉर
आनंद मोहन जैसे हैसटैग ट्रेंड कर रहे हैं। इस पर तीन लाख से ज्यादा पोस्ट किए गए हैं।
गौरतलब है कि आनंद मोहन को गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या में
उम्रकैद की सजा हुई है। वह 2007 से जेल में बंद हैं। 17 मई को 14 वर्ष की सजा पूरी हो
रही है। बताया जाता है कि अभी रिहाई की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

रिहाई से पहले बनने वाला बोर्ड अभी तक गठित नहीं हुआ

आनंद मोहन के बेटे विधायक चेतन आनंद ने कहा कि कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन की
वजह से रिहाई से पहले बनने वाला बोर्ड अभी तक गठित नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग
की है कि राज्य सरकार सक्रिय होकर और हमारे पिता की रिहाई कराए।
उनके समर्थकों ने लंबे समय से उनकी रिहाई के लिए अभियान चला रखा है लेकिन
किसी भी सरकार ने उनकी मांग को कोई तवज्जो नहीं दी है। माना जा रहा है कि कोरोना
काल एवं उनके भाजपा के साथ मजबूत संबंधों को देखते हुए उनकी रिहाई को अब
अमलीजामा पहनाया जा सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.