After Header-1

हिंद महासागर में गिरा चीन का अनिंयत्रित रॉकेट

नयी दिल्ली। चीन का अनिंयत्रित रॉकेट हिंद महासागर में मालदीव्स के पास गिर गया।  एक हफ्ते से परेशान दुनिया भर के लोगों के लिए यह चिंता का विषय का बना हुआ था।अमेरिकी अंतरिक्ष बल के 18वें अंतरिक्ष नियंत्रण स्क्वैड्रन ने इसकी पुष्टि की है। पीएसआई के निदेशक एन  रघुनंदन कुमार ने यह जानकारी दी। कुमार ने बताया कि हिंद महासागर में गिरा चीन का अनिंयत्रित रॉकेटचीनी राकेट किस स्थान पर गिरा है , इसका पक्के तौर पर उल्लेख नहीं किया गया है लेकिन कहा गया है यह जगह सउदी अरब के रुब अल खली रेगिस्तान में मालदीव के उत्तर में कहीं पर है।

कुमार ने बताया कि चीनी रॉकेट ने आज सुबह पृथ्वी के चारों ओर एक चक्कर लगाते हुए भारत में मुंबई और हैदराबाद के ऊपर से उड़ा और आखिर में हिन्द महासागर में गिर गया।उन्होंने कहा कि प्रामाणिक स्रोतों से सूचनाएं धीरे-धीरे 15 से 60 मिनट के अंतराल में अद्यतन हो रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.