After Header-1

अखिलेश यादव ने प्रशासन के रवैये पर उठाया सवाल

लखनऊ: अमेठी में जिला पंचायत सदस्य के  चुनाव परिणाम बदल जाने के जिला प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव हुए कहा की  प्रशासन भी सरकार की तर्ज पर काम कर रहा है मगर जनता कह रही है कि वह 2022 में भाजपा को सत्ता में लाने की गलती नहीं करेगी।

अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट के साथ जिला पंचायत सदस्य के दो प्रमाणपत्र संलग्न किए है जिसमें एकमें जिला पंचायत सदस्य नीलम यादव का नाम है जबकि दूसरे में यह नाम कृष्णा देवी किया गया है।उन्होने लिखा “जैसा शासन, वैसा प्रशासन। उप्र के अमेठी में प्रशासन द्वारा कुछ दिनों बाद चुनाव परिणाम ये कहते हुए बदल दिया गया कि गलती से दूसरे वार्ड के वोट गिन लिए गए थे. घोर कलियुग है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा भाजपा सरकार से जनता कह रही है कर लो जितनी गलती करनी है पर अब 2022 में हम गलती नहीं करेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.