After Header-1

पंचायत प्रतिनिधियों को वैक्सीन प्राथमिकताके आधार पर दिए जाएं : सेमवाल

देहरादून । उत्तराखंड में कोरोना महामारी काफी तेजी के साथ फैल रही है। खासकर अब  पहाड़ के गांव भी
इससे अछूते नहीं  बचे हैं। लाखों प्रवासी गांवों की ओर आ रहे हैं। इन प्रवासियों पर नजर रखने के लिए
पंचायत प्रतिनिधियों को लगाया गया है। इसलिए पंचायत से जुड़े इन जन प्रतिनिधियों को तत्काल प्रभाव से
कोविड –टीकाकरण दिलवाने की व्यवस्था जिला प्रशासन को करनी चाहिए। इस संबंध में शनिवार को
पंचायतीराज विभाग के सचिव हरि चंद्र  सेमवाल ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भी लिखा है।
जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में सेमवाल ने कहा है कि जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम  पंचायत
स्तर पर जन प्रतिनिधियों पर प्रवासियों की देखरेख की अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिसमें साफ सफाई
से लेकर सैनेटाइजेसन का  काम भी  शामिल है। इसके अलावा संक्रमितों को पंचायत भवन या फिर अन्य
सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की जिम्मेदारी भी शामिल है। लिहाजा इन जन प्रतिनिधियों को वैक्सीनेसन की
व्यवस्था प्राथमिकता से की जाए। सेमवाल ने कहा कि जिलाधिकारी इस व्यवस्था को सुनिश्चित करें। ताकि
पंचायत प्रतिनिधियों को कोविड टीकाकरण दिलाने में सहूलियत हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.