After Header-1

कोरोना संकट : दस हजार प्रवासी को खाना खिलाएंगी सनी लियोनी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी कोरोना महामारी संकट के समय लोगों की मदद के लिये आगे आयी हैं और वह दिल्ली में दस हजार प्रवासी मजदूरों को खाना खिलायेंगी।महामारी  में लोगों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का भी सामना करना पढ़ रहा है।

बॉलीवुड के कई स्टार्स लोगों की मदद करने में आगे आ रहे हैं।सनी लियोनी ने भी लोगों की मदद के लिये हाथ बढ़ाया है।सनी ने कहा, हम एक संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन साथ में करुणा और एकजुटता के साथ हम आगे निकलेंगे। मुझे पेटा इंडिया के साथ फिर से हाथ मिलाने में खुशी हो रही है, इस बार हजारों जरूरतमंद लोगों को हम प्रोटीन पैक शाकाहारी भोजन प्राप्त कराएंगे।

सनी लियोनी ने दिल्ली में दस प्रवासी श्रमिकों को खाना खिलाने के लिए पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट आफ एनिमल्स (पेटा) के साथ हाथ मिलाया है। सनी लियोनी ने कहा, हम इस वक्त एक मुश्किल घड़ी से गुजर रहे हैं लेकिन करुणा और एकजुटता के साथ हम इससे भी आगे निकल जाएंगे। मुझे पेटा इंडिया के साथ एक बार फिर काम करने में खुशी हो रही है।

इस बार हम हजारों जरूरतमंद लोगों को प्रोटीन युक्त शाकाहारी भोजन प्राप्त कराएंगे। महामारी के दौर में लोगों को पोष्टिक खाने की जरूरत है इसलिए हमने इस बात का भी खास ख्याल रखा है। मजदूरों तक जो खाना पहुंचाया जाएगा उसमें दाल चावल या ‘खिचड़ी’ और अक्सर फल शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.