पुलिस का मुखबिर बता माओवादियों ने की युवक की हत्या

रांचीः  भाकपा माओवादियों ने सोनुआ थाना क्षेत्र के कुदाबुरु गांव में मुखबिर बताकर डोम चाकी नामक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर शव के पास भाकपा माओवादी संगठन का पर्चा भी मिला। इसमें डोम चाकी को मुखबिर बताकर मौत की सजा देने की बात लिखी हुई है। जबकि एक पर्चा में भाकपा माओवादी संगठन ने डोम चाकी पर आम जनता को धमकाने और जान से मारने की धमकी देने काभी आरोप लगाया है।

शव के पास से पुलिस ने गोली के कई खोखे भी बरामद किए। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डोम चाकी अपनी बेटी के साथ साइकिल से सोनुआ गया हुआ था। वापसी के दौरान करीब तीन-चार बजे गांव से कुछ दूर पहले बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक कर गोली मार दी और आराम से भाग निकले। इधर सोनुआ पुलिस ने मृतक के मुखबिर होने से इंकार किया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.