झारखंडः पिछले 24 घंटे में 5041 नए कोरोना संक्रमित, 62 मरीजों की हुई मौत

रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण का मामला दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 5041 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं 62 संक्रमितों की मौत भी हो गई। मृतकों में रांची के 22, पूर्वी सिंहभूम के 11, धनबाद के 5, पश्चिमी सिंहभूम व रामगढ़ के 4-4, साहेबगंज व कोडरमा के 3-3, दुमका व गोड्डा के 2-2 और चतरा, देवघर, गढ़वा, खूंटी, लोहरदगा और पलामू के 1-1 लोग शामिल हैं। वहीं नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब राज्य में एक्टिव मरीज की संख्या 33,178 पहुंच गई है। इनमें से 12,379 केवल रांची से हैं।

 कहां मिले कितने मरीज

रांची में 1361, पूर्वी सिंहभूम में 718, बोकारो में 206, चतरा में 170, देवघर में 161, धनबाद में 252, दुमका में 85, गढ़वा में 86, गिरिडीह में 69, गोड्डा में 78, गुमला में 105, हजारीबाग में 195, जामताड़ा में 67, खूंटी में 159, कोडरमा में 326, लातेहार में 88, लोहरदगा में 87, पाकुड़ में 15 और पलामू में 13 संक्रमित मिले।

वहीं कोरोना के बढ़ते असर को रोकने के लिए राज्य की हेमंत सरकार ने पूरे प्रदेश में 22 अप्रैल यानी कि आज से 29 अप्रैल तक मिनी लॉकडाउन लगाया है। हालांकि, इसे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह नाम दिया गया है। वहीं परिवहन विभाग ने पिछले साल का ही अनलॉक के दौरान वाला एसओपी को जारी कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.