CM हेमंत ने कहा, केंद्र ने मजदूरों को सड़क पर भटकने के लिए मजबूर किया

रांचीः CM हेमंत सोरेन ने  मधुपुर उप चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा  प्रत्याशी हफीजुल हसन केसमर्थन जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस उप चुनाव में साल 2019 के इतिहास को दोहराया जायेगा। उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि 19 वर्षो के बाद राज्य में मजबूत गठबंधन की सरकार बनी है जिसका एकमात्र लक्ष्य राज्य का विकास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार सत्ता में आने के बाद कई अहम फैसले लिए हैं। किसानों का कर्ज माफ किया गया है। पिछली सरकार ने 11 लाख लोगों का राशन कार्ड रद्द कर दिया। लेकिन हमारी सरकार 15 लाख नये ग्रीन कार्ड बनाकर लोगों का दिया ताकि कोई भी कार्ड से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने की लोगों से झामुमो प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील

श्री सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूरों को सड़क पर भटकने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में चप्पल पहने मजदूरों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से उनके घर तक पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में भाजपा के लोग वोट खरीद कर जीतना चाहती है लेकिन उनके मनसूबे कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता वोट खरीदकर नहीं जीत पाते हैं तो विधायक को खरीदने का प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से झामुमो प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य में आम लोगों की सरकार है जो उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.