नहीं रहे गोपाल सिंह रावत, कैंसर से पीड़ित थे,CM तीरथ और त्रिवेंद्र ने जताया शोक

देहरादून: गंगोत्री के विधायक गोपाल रावत का आज देहरादून के निजी अस्पताल में निधन हो। गोपाल रावत के निधन से उत्त्तराखण्ड भाजपा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।गोपाल रावत  लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनका पूर्व में मुंबई में इलाज हुआ। कुछ दिनों पूर्व चिकित्सकों के कहने पर उन्हें देहरादून शिफ्ट कर दिया गया था। आज चार बजकर 15 मिनट पर गोविंद अस्पताल में उनका निधन हो गया।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं उनके निधन में पूरे उत्तरकाशी जिले में शोक की लहर है। आपको बता दें कि गोपाल सिंह रावत गंगोत्री क्षेत्र से विधायक थे। उनके द्वारा क्षेत्र की समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष किया जाता रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.