कोविन ऐप पर हर शख्स वैक्सीन के लिए करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली : देश में 1 मई से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। इसके तहत 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू होगा। इस बीच जनता के लिए राहत भरी खबर है। आज (गुरुवार)घोषणा

की गई है कि 18 से अधिक उम्र का व्यक्ति शनिवार ( 24 अप्रैल) से कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। बता दें कि केंद्र सरकार ने सोमवार को घोषणा की थी कि भारत के वैक्सीनेशन ड्राइव के तीसरे चरण के तहत 1 मई से 18 साल की उम्र से ऊपर के लोग भी वैक्सीन लगवा सकेंगे। इसके पहले बस 45 के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीनेशन की अनुमति थी।

इसके पहले कोविड वैक्सीन की कीमतों को लेकर एक नई घोषणा भी हो चुकी है। बुधवार को सीरम इंस्टिट्यूट आफ इंडिया ने ऐलान किया है कि राज्यों को तीसरे चरण के लिए कोविशील्ड की डोज 400 रुपये में मुहैया कराई जाएगी जबकि निजी अस्पतालों को ये डोज 600 रुपये में मुहैया कराई जाएगी।

वैक्सीन निमार्ता कंपनी ने बताया कि वो तीसरे चरण के लिए अपने कुल प्रोडक्शन का 50% हिस्सा राज्यों को प्रति डोज 400 रुपये की दर पर और निजी अस्पतालों को कोविशील्ड की प्रति डोज 600 रुपये की दर पर मुहैया कराएगा। बता दें कि देश में गुरुवार को पिछले 24 घंटों में दर्ज हुए कोविड के नए मामलों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई है। गुरुवार की सुबह तक पिछले 24 घंटों में 3,14,835 नए कोविड-19 केस दर्ज किए गए, जिन्हें मिलाकर देश में कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 59 लाख पार कर 1,59,30,965 हो गई है। इसी अवधि में देशभर में 2,104 मरीजों की मौत हुई, और यह भी एक दिन में कोरोनावायरस से हुई अब तक की सबसे बड़ी तादाद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.