रिजिजू और देशवाल ने भारत-चीन सीमा के नेलांग घाटी का किया दौरा

  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और डीजी एसएस देशवाल
  • ने सीमा पर तैनात आईटीबीपी के जवनो से की मुलाकात

उत्तरकाशी: केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के डीजी एसएस देशवाल (आईपीएस) अपनी प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे को लेकर भारत-चीन अंर्तराष्ट्रीय सीमा पर स्थित नेलांग घाटी पहुंचे और उन्होंने सीमा पर तैनात आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की।नेलांंग घाटी के भ्रमण के दौरान बृहस्पतिवार को रात्रि विश्राम के बाद केंद्रीय मंत्री और डीजी आईटीबीपी शुक्रवार को टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रतिभाग करेंगे। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू और आईटीबीपी के डीजी एसएस देशवाल बृहस्पतिवार सुबह हेलीकॉप्टर से भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित नेलांग घाटी पहुंचे। इस दौरान यहां आईटीबीपी के जवानों और अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री और डीजी आईटीबीपी का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री और डीजी ने आईटीबीपी के सैन्य अधिकारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा की स्थिति पर चर्चा कर जरूरी जानकारी प्राप्त की। जानकारी के अनुसार केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू और आईटीबीपी के डीजी एसएस देशवाल ने पहले नेलांग में स्थित आईटीबीपी की चौकी में तैनात जवानों के साथ समय बिताया। इस दौरान  मंत्री और डीजी ने जवनोंं की समस्याओं और ड्यूटी पर चर्चा की। नेलांग घाटी के भ्रमण के दौरान दोनों ने सीमा की अग्रिम चौकियों का दौरा भी किया। उसके बाद नेलांग से आगे नागा चौकी में जाकर भी जवानों से मुलाकात करेंगे और भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थितियों का जायजा लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.