साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘अन्नियन’ की हिंदी रीमेक में नजर आयेंगे रणवीर

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्म ‘अन्नियन’ की हिंदी रीमेक में काम करते नजर आयेंगे। रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म का ऐलान कर दिया है। उनकी यह फिल्म दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्म ‘अन्नियन’ की आधिकारिक रीमेक होगी।अन्नियन की रीमेक के लिए रणवीर सिंह और दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक शंकर ने हाथ मिलाया है। फिल्म को पेन स्टूडियोज के डॉ जयंतीलाल गडा प्रोड्यूस करेंगे।

न्नियन की रीमेक के लिए रणवीर सिंह और साउथ फिल्म निर्देशक शंकर ने हाथ मिलाया है। फिल्म को पेन स्टूडियोज के डॉ जयंतीलाल गडा प्रोड्यूस करेंगे। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि रणवीर और शंकर साथ में फिल्म करने वाले हैं। आखिरकार आज इसका एलान कर दिया गया। 2005 में रिलीज हुई फिल्म अन्नियन का निर्देशन भी शंकर ने किया था।

शंकर अपनी लार्जन दैन लाइफ फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर के साथ उनकी आने वाली फिल्म कैसी होगी। अभिनेता ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें शंकर के साथ जयंतीलाल गडा हैं। उन्होंने लिखा कि ह्यमेरे इस प्रोजेक्ट के बारे गर्व से घोषणा करता हूं, भारतीय सिनेमा के दूरदर्शी क्राफ्टमैन शंकर और दिग्गज निर्माता डॉ जयंतीलाल गडा के साथ। रणवीर ने जैसे ही अपनी आने वाली फिल्म का एलान किया वह ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में आ गए। फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.