अपराधियों ने व्यापारी से लूटे एक करोड़ 25 लाख, छानबीन में जुटी पुलिस

रांची:  आज अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से एक करोड़ 25 लाख रुपये लूट लिए। सूत्रों ने बताया कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया मार्ग में सुबह करीब छह बजे यह घटना घटी। कारोबारी के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर वरीय पुलिस अधिकारी पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।

निकेश मिश्रा खूंटी और रांची के बड़े कारोबारी है

निकेश मिश्रा खूंटी और रांची के बड़े कारोबारी है। वे जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित ओबरिया रोड स्थित विजय साहू के मकान में किराए पर रहते हैं। इसी दौरान सोमवार की सुबह अपने कार में तीन लोगों के साथ 1.25 करोड़ रुपया लेकर किसी महाजन के यहां जमा करने जा रहे थे। जैसे ही वह अपने घर की गली से कार से निकले, ओबरिया रोड में बाइक सवार अपराधियों ने रिवाल्वर और पिस्टल की बल पर कार को रुकवाया। इसके बाद पिस्टल तान दी और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.