अवंतीपोरा के त्राल इलाके में मुठभेड़, पांच आतंकवादी ढेर, तीन जवान घायल

जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में  5 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। इस दौरान किसी भी तरह की अफवाहों के फैलने से रोकने के लिए एहतियातन शोपियां में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्य शहर शोपियां में घनी आबादी वाले जन मोहल्ला में एक स्थानीय मस्जिद में घुसे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रात से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इलाके में डेरा डाले हुए हैं और आतंकवादियों के खिलाफ अभियान की निगरानी कर रहे हैं। आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण करने से इन्कार कर दिया और वह सुरक्षा बलों पर लगातार गोलीबारी कर रहे हैं।

राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने कल शाम शोपियां के मुख्य शहर जन मोहल्ला में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद कासो अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान हालांकि जब सुरक्षा बल आतंकवादियों की ओर बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने कहा कि आतंकवादी मस्जिद से इलाके में तैनात सुरक्षा बलों पर गोलियां चला रहे हैं। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में आज सुबह सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया और मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कियागयाहै। उन्होंने बताया कि ताजा स्थिति के अनुसार मुठभेड़ में दो और आतंकवादी मारे गए हैं।

 

Leave a Reply