मुख्तार अंसारी कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल में शिफ्ट, जेल के बैरक नंबर 15 में रहेगा

माफिया मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार तड़केकड़ी सुरक्षा के बीच बुंदेलखंड के बांदा जेल में स्थानांतरित किया।इस बीच, लखनऊ में एमपी एमएलए (सांसद-विधायक) की विशेष अदालत ने 12 अप्रैल को अभियुक्त मुख्तार अंसारी को साल 2000 में कारापाल और उप कारापाल पर हमला करने, जेल में पथराव तथा जानमाल की धमकी देने के मामले में आरोप तयकरने के लिए व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।पंजाब केरूपनगर, रोपड़ जेल से अंसारी को लेकर आ रहे सुरक्षाकर्मियों ने900 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी की। उच्चतम न्यायालय के एकआदेश पर कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को57 वर्षीय अंसारी को रूपनगर जेल से वापस बांदा जेल में लाने केलिए अपनी हिरासत में ले लिया था। चिकित्सकीय जांच के बादअंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने में औपचारिकताएंपूरीकरने में कुछ घंटे लगे।उत्तर प्रदेश पुलिस ने एंबुलेंस, दंगा रोधीवाहन और भारी सुरक्षा बल के साथ अंसारी को लेकर रोपड़ जेलसे बांदा लाने तक करीब 14 घंटे का सफर पूरा किया। बांदा जेलपरिसर छावनी में तब्दील हो गया था और पुलिस चारों ओरचौकसी बरत रही थी। अंसारी को लेकर पुलिस अधिकारियों केवाहन ने तड़के साढ़े चार बजे बांदा जेल में प्रवेश किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.