ममता ने भाजपा पर राज्य में साम्प्रदायिक संघर्ष पैदा करने का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राज्य में साम्प्रदायिक संघर्ष पैदा करने का शनिवार को आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने दक्षिण 24 परगना जिले के रैदिघी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुस्लिमों से हैदराबाद की भाजपा के समर्थन वाली पार्टी और उसकी बंगाल की सहयोगी पार्टियों के जाल में न फंसने का भी आह्वान किया, जो मतों का ध्रुवीकरण करने आयी हैं।
ओवैसी और सिद्दीकी दोनों ने पहले टीएमसी के आरोपों को खारिज कर दिया था। आईएसएफ माकपा और कांग्रेस के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। टीएमसी प्रमुख ने हिंदुओं से भाजपा की ‘‘साम्प्रदायिक झड़पों के लिए उकसाने’’ की कोशिशों के खिलाफ खड़ा होने का भी अनुरोध किया और उनसे उनके इलाकों में परेशानी पैदा करने के लिए भेजे गए बाहरी लोगों को खदेड़ने का भी आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.