मुंबई सनराइज अस्पताल मामला, अब तक 10 मरीजों की मौत

मुंबई: मुंबई के ड्रीम्स मॉल सनराइज अस्पताल में आधी रात को आग लग गई। अस्पताल में आग लगने से अब तक कोविड-19 के 10 मरीजों की मौत पुष्टि हो गई है जबकि 70 अन्य मरीजों को बचा लिया गया। घटनास्थल पर दमकल की 22 गाड़ियां पहुंची थी। ड्रीम्स मॉल सनराइज अस्पताल में 76 कोरोना संक्रमित थे, जो एक मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है। डीसीपी ने  कहा की घटना में दो लोगों के मारे जाने की सूचना है।   मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि यह पहली बार है जब मैंने किसी मॉल में अस्पताल देखा है। यह बहुत गंभीर स्थिति है। सात मरीज वेंटिलेटर पर थे। 70 मरीजों को दूसरे अस्पताल में ले जाया गया है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.