ब्रिटेन में पुिलस और प्रदर्शनकारियों के बिच झड़प में दो पुलिस अधिकारी घायल

ब्रिटेन police पुलिस ने जारी बयान में बताया की ब्रिस्टल शहर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुए झड़प में कम  दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए है।जिसमें  एक पुलिस अधिकारी का हाथ टूट गया और दूसरे की पसलियों में चोट आई है। दोनों पुलिस अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया है।प्रदर्शनकारियों  ने  दो पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई है और स्टेशन के बाहर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने के अंदर कोई प्रदर्शनकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने एवन और समरसेट शहरों में हिंसा और नुकसान किया है। ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने ब्रिस्टल में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हिंसा की निंदा की है। सुश्री पटेल ने  ट्वीट कर कहा,  आज रात ब्रिस्टल में हुई घटना अस्वीकार्य है। अल्पसंख्यक द्वारा उत्पात और अव्यवस्था को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारे पुलिस अधिकारियों ने हम सभी की रक्षा के लिए स्वयं को खतरे में डाला। मैं घायल पुलिस अधिकारियों के स्वस्थ होने की कामना करती हूं। ब्रिस्टल में पुलिस की शक्तियां बढ़ाए जाने के विरोध में रविवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों पर पेंट छिड़क रहे थे और उन पर वस्तुओं को फेंक रहे थे। उन्होंने पुलिस वाहनों में आग लगा दी और पुलिस स्टेशन की खिड़कियां तोड़ दीं।

Leave a Reply