मुख्यमंत्री ने कहा, बाहर से आने वाले लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी रखें

Rapidly increasing cases of corona in the country देश में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी होली पर्व के दौरान बाहर से बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर आज अधिकारियों को उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी रखने के साथ ही उनके संपर्क में आने वालों को भी सचेत करने का निर्देश दिया कोविड-19 से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। होली के दौरान देश के विभिन्न हिस्से से लोग बिहार वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रेन, बस और हवाई मार्ग से बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखनी जरूरी है। इसको लेकर रेलवे स्टेशनों, बसअड्डों एवं हवाईअड्डा पर आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी रखें एवं उनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी सचेत करें। कभी-कभी एक ही परिवार के लोग बाहर से आते हैं और उनके संपर्क में आने वाले कई लोग संक्रमित हो जाते हैं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना की कम-से-कम 70 प्रतिशत जांच आरटीपीसीआर होनी चाहिए और इसकी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मिल जानी चाहिए। किसी पर्व, उत्सव एवं आयोजन में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हों और कोरोना दिशा-निर्देश का सख्ती से पालन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.