कोरोना के मद्देनजर भोपाल-इंदौर में नाइट कर्फ्यू

  • महाराष्ट्र से आने वालों पर सख्ती बरती जाएगी
  • एक सप्ताह के होम आइसोलेशन में रखा जाएगा

Corona virus कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भोपाल और इंदौर में कल से नाइट कर्फ्यू का ऐलान मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से किया गया है। महाराष्ट्र से आने वालों पर सख्ती बरती जाएगी और एक सप्ताह के होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की थर्मल स्कैनिंग भी जारी रहेगी।कोरोना को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक की और जिसमें फैसला लिया गया कि भोपाल और इंदौर में कल रात से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :देश में महामारी से महाराष्ट्र, पंजाब और केरल में सबसे अधिक मौत

इसके साथ ही प्रदेश के 8 शहरों में रात 10 बजे के बाद बाजार बंद होंगे। जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतुल और खरगोन में रात दस बजे तक ही बाजार खुले रहेंगे। मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 797 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,69,391 तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में तीन और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,890 हो गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.