देश में महामारी से महाराष्ट्र, पंजाब और केरल में सबसे अधिक मौत

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, पंजाब और केरल में कोरोना वायरस से सबसे अधिक मौत हुई है।महाराष्ट्र में 88, पंजाब में 22 और केरल में 12 लोगों की इस वायरस के संक्रमण से मौत हुई, इसके अलावा 19 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश में मौत का आंकड़ा दहाई अंक के नीचे रहा है, जबकि बाकी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश में किसी की कोरोना के संक्रमण से मौत नहीं हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 25,317 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर एक करोड़ 13 लाख 59 हजार 45 हो गई है। इस दौरान 16,637 मरीज स्वस्थ होने से इस बीमारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या एक करोड़ नौ लाख 89 हजार 897 हो गई है। नए 8522 सक्रिय मामलों के साथ इसकी कुल संख्या 210544 हो गई है। इस दौरान 158 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1,58,604 तक पहुंच गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.