बड़े-बड़े बल्लेबाजों को आउट करने वाले जसप्रीत बुमराह खुद हुए बोल्ड , गणेशन के हुए …

Indian Cricket Teamभारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ शादी कर ली । बुमराह और संजना के शादी की खबरें काफी दिनों से चर्चा में थी। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की जारी टी20 इंटरनेशनल सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से पहले बुमराह ने टीम से अपना नाम वापस ले लिया था। बुमराह ने शादी की तैयारियों के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। संजना की बात करें तो वह स्पोर्ट्स एंकर हैं और स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ी हुई हैं। संजना और बुमराह ने कुछ समय डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया। बुमराह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.