त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ली कोरोना वैक्सीन

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज CMI अस्पताल पहुंच कर कोरोना का टीका लगाया। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता रावत ने भी टीका लगवाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीका लगाने में परहेज न करें, क्योंकि अभी कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने स्वदेशी वैक्सीन को पूरी तरह से सुरक्षित बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.