कंगना रनौत ने शुरू की तेजस की शूंटिंग

Bollywood actress Kangana Ranaut बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म तेजस की शूटिंग शुरू कर दी है। कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म तेजस की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में कंगना सिख एयर फोर्स आफिसर तेजस गिल का रोल प्ले करते नजर आएंगी। सर्वेश मेवाड़ा तेजस से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। कंगना ने पोस्ट शेयर कर लिखा, तेजस के राइटर-डायरेक्टर सर्वेश मेवाड़ा ने अपना पहला ब्रेक पाने के लिए एक दशक से भी अधिक समय तक स्ट्रगल किया है। कल शूटिंग के पहले दिन उनकी मां बहुत इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने मुझे मेरे परिवार की याद दिला दी। आउटसाइडर्स के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ भी बड़ा करना आसान नहीं होता है। हमें आप पर गर्व है चीफ सर्वेश मेवाड़ा। तेजस के अलावा कंगना तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक थलाइवी में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा कंगना धाकड़, मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड आफ दिद्दा में भी नजर आएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.