1.47 लाख से ज्यादा लोगों को दी गयी वैक्सीन की डोज

Center Ministry of Health and Family Welfareकेंद्र स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा,  देशभर में 1.47 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन की डोज दी गयी।  देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था और दो फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण शुरू किया गया था। मंत्रालय ने बताया कि वैक्सीनेशन के अगले चरण में सोमवार को 60 से ज्यादा उम्र के लोगों तथा गंभीर बिमारियों से ग्रसित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया गया। मंत्रालय के अनुसार  को ‘को-विन’ पोर्टल पर पंजीकृत 25 लाख संभावित लाभार्थी ने पंजीकरण करवाया। इनमें से 24.5 लाख नागरिक हैं और बाकी स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं। आज लगभग 6.44 लाख लाभार्थियों द्वारा समय बुक किया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आज शाम सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार कुल 1,47,28,569 लोगों को वैक्सीन खुराक दी गई हैं। इनमें 66,95,665 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। वहीं 25,57,837 स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली है। मंत्रालय के अनुसार 53,27,587 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक), 60 साल से अधिक उम्र के 1,28,630 लाभार्थी और गंभीर रोगों से ग्रसित 45 साल से ज्यादा उम्र के 18,850 लाभार्थी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के चालीसवें दिन आज शाम सात बजे तक कुल 4,27,072 वैक्सीन खुराक दी गई, जिनमें से 3,25,485 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गयी। वहीं 1,01,587 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.