अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदा के घर पहुंची सीबीआई

CBI in coal scam caseकोयला घोटाला मामले में सीबीआई  के अधिकारी पूछताछ करने के लिए तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार मेनका गंभीर के घर पहुंचे।  इस सिलसिले में पूछताछ के लिए श्री अभिषेक की पत्नी रुजीरा बनर्जी को नोटिस दिया गया था। सीबीआई ने श्रीमती रुजीरा को कोयला घोटाला मामले में कथित तौर पर पैसों की लेन-देन को लेकर कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पर जाकर नोटिस थमाया था। साथ ही दक्षिण कोलकाता में ही अलग रहने वाली मेनका गंभीर को भी नोटिस दी गयी थी। सीबीआई इन दोनों से तृणमूल के युवा नेता विनय मिश्रा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में पूछताछ करेगी। श्रीमती रुजीरा ने सीबीआई को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने सीबीआई को पूछताछ के लिए मंगलवार को कालीघाट स्थित अपने आवास पर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक का समय दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.