केंद्रीय मंत्री-ट्विटर यूजर्स के निशाने पर राहुल गांधी

पुडुचेरी के अपने दौरे में राहुल गांधी नेओ मछुआरों को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अलग मंत्रालय बनाने की बात कही, जिसे लेकर अब वह केंद्रीय मंत्रियों और ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। राहुल गांधी ने किसान आंदोलन और मछुआरों का जिक्र करते हुए कहा, ‘सरकार ने देश की रीढ़ कहे जाने वाले किसानों के खिलाफ तीन बिल पास किए हैं। आपको आश्चर्य होगा कि मैं यहां मछुआरों के बीच किसानों की बात क्यों कर रहा हूं। मैं आप लोगों को समुद्र का किसान मानता हूं।’

राहुल गांधी ने कहा कि यदि जमीन के किसानों के लिए दिल्ली में मंत्रालय हो सकता है तो फिर समुद्र के किसानों के लिए ऐसा क्यों नहीं हो सकता। राहुल गांधी के इस बयान पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर हमला बोला है। मत्स्य पालन मंत्रालय संभालने वाले गिरिराज सिंह ने एक और ट्वीट में लिखा, ‘राहुल जी! मेरा आपसे अनुरोध है कि आप नए मत्स्यपालन मंत्रालय में आएं या मुझे जहाँ बुलाएं, मैं आ जाता हूं। मैं आपको नए फ़िशरी मंत्रालय के द्वारा पूरे देश तथा पुडुचेरी में चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताता हूं। यही नहीं गिरिराज सिंह ने इटैलियन में भी एक ट्वीट कर राहुल गांधी पर तंज कसा है। उनके अलावा स्मृति इरानी ने भी राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए इटैलियन में उन्हें लेकर कॉमेंट किया है।

Leave a Reply