After Header-1

पुलिस ने 15 पूर्व नक्‍सलियों को शादी के बंधन में बंधवाया

वैलेंटाइन डे के मौके पर छत्‍तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस ने 15 पूर्व नक्‍सलियों को शादी के बंधन में बंधवाया और उनके सुखमद दांपत्‍य जीवन की कामना की। जिले के SP डॉ अभिषेक पल्लव बाराती बनकर शामिल हुए। इस दौरान SP ने पारंपरिक तरीके से ढोल बजाते और नाचते हुए लड़की वालों के घर पहुंचे, जहां उनका स्‍वागत किया गया।
यहां याद दिला दें कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक जोड़ा ऐसा था, जिसमें पुरुष और महिला दोनों ही नक्सली थे। नक्सल संगठन में रहते हुए दोनों के बीच प्यार पनपा और अब सरेंडर कर शादी के बंधन में बंधे। शादी करने वाले सभी नक्सलियों ने हाल के दिनों में ही सरेंडर किया था। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने मीडिया को बताया कि पिछले 6 महीनों में ही ये सभी नक्‍सली हथियार डालकर मुख्‍यधारा में वापस लौटे हैं। से सभी इनामी भी थे।
बता दें कि दंतेवाड़ा एक घोर नक्‍सल प्रभावित जिला है। नक्‍सलियों का प्रभाव यहां वर्तमान में भी काफी है। यहां नक्‍सली कई बड़ी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है कि नक्‍सलियों को मुख्‍यधारा से जोड़ा जाए। वर्तमान में सरकार की सरेंडर पॉलिसी के तहत नक्‍सली मुख्‍यधारा से जुड़ भी रहे हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.