कांग्रेस ने मोदी पर कसा तंज कहा, जुमलेबाजी के अलावा कुछ नहीं बोले PM

नयी दिल्ली:  मोदी  के राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए  Congress ने कहा की जुमलेबाजी के अलावा कुछ नहीं था और इस दौरान वह सिर्फ प्रधानमंत्री नही बल्कि ‘प्रचारक’ की भूमिका में नजर आए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने  कहा कि  उसमें कुछ भी ठोस नहीं था और वह मुद्दों पर कुछ भी नहीं कह पाए। उन्होंने 75 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों के लिए भी कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया और ना ही सीमा पर घुसपैठ कर चुके चीन को लेकर एक शब्द कह पाए।  मोदी आंदोलनकारी किसानों की राह में कीलें बिछाकर राज्यसभा में किसानों से कह रहे हैं कि बात करिए और आंदोलन खत्म करिए। pm  पर तीखा हमला करते हुए एक कविता पढ़ी और कहा ‘‘ये दाढ़ियाँ, ये तिलकधारियाँ नहीं चलतीं, हमारे अहद में मक्कारियाँ नहीं चलतीं। कबीले वालों के दिल जोड़एि मेरे सरदार,सरों को काट के सरदारियाँ नहीं चलतीं। कांग्रेस नेता ने श्री मोदी के वक्तव्यों और व्यवहार में अंतर होने का आरोप लगाया और सरकार से सवाल किया कि क्या यह सही नहीं है कि सत्ता संभालते ही 12 जून 2014 को मोदी सरकार ने राज्यों द्वारा समर्थन मूल्य के ऊपर दिए जा रहे 150 रुपए प्रति  बोनस बंद करवा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.