After Header-1

 लाल किला मामले में 25 संदिग्‍ध की तस्‍वीरों के जरिये हुई पहचान

Red Fort लाल किला पर हुए उपद्रव के मामले में दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 25 संदिग्‍ध आरोपियों की तस्‍वीरों के जरिये पहचान की है.  सैकड़ों वीडियो देखने के बाद इनकी पहचान की है. बताया जाता है कि इन तस्‍वीरों में दीप सिद्धू की तस्‍वीर भी शामिल है. लाल किला हिंसा मामले में दिल्‍ली पुलिस ने  फुटेज के अलावा आम लोगों से भी वीडियो मुहैया कराने की अपील की थी, ताकि लाल किला परिसर में हिंसा करने वाले उपद्रवियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके. बताया जाता है कि बड़ी तादाद में आमलोगों ने भी दिल्‍ली पुलिस को लाल किला की घटना से जुड़े वीडियो दिए थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट के साथ मिलकर इन वीडियो और प्राप्‍त तस्‍वीरों की छानबीन की और 25 संदिग्‍ध उपद्रवियों की पहचान की है. अब इन तस्‍वीरों की मदद से आगे की कार्रवाई करने की तैयारी है.

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.