तेजस्वी सूर्या ने तेजस लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

बैंगलुरू : बुधवार से air Showएयर शो की शुरुआत हो चुकी है। तेजस्वी सूर्या ने एयरो इंडिया 2021 शो के दौरान तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी और इसकी तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से साझा की। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद बुधवार को एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो शुरू हुआ। भारत ने सैन्य वैमानिकी कौशल का प्रदर्शन किया। स्वदेश में निर्मित तेजस-एलसीए हेलीकॉप्टरों और सूर्य किरण विमानों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही सुखोई, राफेल, हॉक और अमेरिकी बी-1 बी लांसर हेवी बॉम्बर ने भी बेंगलुरु के आकाश में करतब दिखाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.